कोरबा जिलाछत्तीसगढ़

CG : मजदूर की हत्या, पहचान के युवक ने वारदात को दिया अंजाम …

कोरबा। मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे चबूतरे पर हुई। मृतक मजदूर नशे में धुत होकर सो रहा था।इस दौरान आरोपी मजदूर ने लकड़ी से सिर पर 30 से 35 बार वार कर उसे मार डाला। वारदात के समय वहां मौजूद लोगों ने उसे रोकने की भी कोशिश की, लेकिन घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। इस हत्या का लाइव वीडियो भी सामने आया है। दरअसल, मजदूर ने सोमवार सुबह आरोपी के नग्न अवस्था में घूमने पर उसकी पिटाई कर दी थी। इससे गुस्से में आकर आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार, राजेश महाराज मजदूरी (40) करता है। राजेश रोज ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर काम की तलाश करता है। इसी इलाके में भरत साहू (38) नाम का युवक रहता था, जो इधर-उधर घूमकर अपना जीवन बिताता था और उसे नशे की लत थी। वहीं राजेश भी नशे का आदी था। दरअसल, सोमवार सुबह भरत नशे में था। नशे में भरत ने अपने कपड़े उतार दिए थे और इधर-उधर घूम रहा था। तभी वहां राजेश आया उसने ऐसे घूमने से मना किया और उसे लात-घूंसों से पीटा। इसके बाद राजेश वहां से चला गया। दोपहर में राजेश रोज की तरह ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान भरत भी वहां आकर राजेश के बगल में बैठ गया। थोड़ी देर बाद आरोपी भरत उठा और लकड़ी से राजेश के सिर पर 30 से 35 बार ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि राजेश की पिटाई से आरोपी भरत गुस्से में था। इस वजह से उसने राजेश की डंडे से पीट-पीटकर जान ले ली। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को रोकने और पकड़ने की कोशिश की, लेकिन भरत नहीं रुका।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button
ऐप पर पढ़ें