राजनांदगांव : भाजपा कार्यालय में नहीं जगमगाई रोशनी, पहली बार दिखी वीरानी…
राजनांदगांव। राज्य गठन से लेकर वर्ष 2025 तक हर वर्ष 15 अगस्त और 26 जनवरी के अवसर पर राजनांदगांव स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय रोशनी से जगमगाता रहा है। लेकिन इस बार 26 जनवरी 2026 को एक अलग ही दृश्य देखने को मिला। पहली बार ऐसा हुआ कि भाजपा कार्यालय में न तो सजावटी रोशनी लगाई गई और न ही कार्यालय परिसर में पूर्व वर्षों जैसी रौनक दिखाई दी।
यह भी पढे़ : CG: संविधान, लोकतंत्र और सुशासन के रास्ते विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री श्री साय
गौरतलब है कि भाजपा कार्यालय के ठीक पास छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष का निवास स्थित है, जहां रोशनी भव्य रूप से लगाई गई थी। इसके अलावा पीडब्ल्यूडी कार्यालय, पुलिस थाने, सरकारी भवनों और शासकीय बंगलों में भी रोशनी की गई, लेकिन भाजपा कार्यालय इस बार अंधेरे में नजर आया।
हालांकि परंपरा के अनुसार सुबह ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया.
यह भी पढे़ : Rajnandgaon: नगर निगम में मतदाता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित – आयुक्त विश्वकर्मा ने दिलायी शपथ
भाजपा के कुछ वरिष्ठ और पुराने कार्यकर्ताओं के बीच इस बात को लेकर अंदरखाने चर्चा हो रही है कि वर्षों से चली आ रही परंपरा इस बार क्यों टूटी। कार्यकर्ताओं का कहना है कि संगठनात्मक स्तर पर यह विषय विचारणीय है, क्योंकि भाजपा कार्यालय हमेशा से राष्ट्रीय पर्वों पर उत्साह और सजावट का केंद्र रहा है।
हालांकि इस पूरे मामले पर पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के बीच यह विषय चर्चा और सवालों का कारण जरूर बना हुआ है।







