
CG: पुलिस विभाग में फेरबदल, 10 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, SSP ने जारी किए आदेश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने कई थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। जारी सूची में कुल 10 पुलिस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।
आदेश के अनुसार, वैशाली नगर थाना में पदस्थ प्रशांत मिश्रा का तबादला कर उन्हें एसीसीयू की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, स्क्रैप चोरी मामले की जांच कर रहे अंबर सिंह भारद्वाज को सुपेला थाना भेजा गया है। इसके अलावा, नियंत्रण कक्ष में पदस्थ महेश ध्रुव का एक महीने के भीतर दूसरी बार तबादला किया गया है। उन्हें अब धमधा थाना प्रभारी बनाया गया है।
इन पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर
जारी आदेश के मुताबिक, सुपेला थाना प्रभारी विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं उप निरीक्षक रामनारायण ध्रुव अब छावनी थाना की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही उप निरीक्षक अमित अंदानी का तबादला कर उन्हें स्मृति नगर थाना में पदस्थ किया गया है।
यहां देखें सूची




