छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा जिला

CG: मॉनिंग वॉक के लिए निकले लोगों को वाहन ने कुचला, 3 की मौत

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकले 3 लोगों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला रोड पर हुई है।

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह 5- 6 बजे के करीब ग्राम डोंगरी-कोरबी के रहने वाले दिलहरण दास वैष्णव (62), केदार बरेट (52) और संतु यादव (70) मॉर्निंग वॉक पर निकले थे।

डोंगरी-कोरबी से गुजरने वाली भारतमाला रोड पर पैदल चलते वक्त तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने दिलहरण दास वैष्णव, केदार बरेट और संतु यादव को कुचलते हुए भाग निकला। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। भीड़ में से किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों के पंचनामा के बाद पोस्ट मार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया है।

CCTV फुटेज देख रही पुलिस

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरे खंगाले रही है, ताकि वाहन की पहचान हो सके। पुलिस का कहना कि मामले में मर्ग कायम कर लिया है। आरोपी ड्राइवर की तलाश में टीम जुटी हुई है। वहीं पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button
ऐप पर पढ़ें