
Rajnandgaon : रॉयल किड्स कॉन्वेंट में 42वां वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह हुआ…
राजनांदगांव, रॉयल किड्स कॉन्वेंट में 42वां वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं सांस्कृतिक समारोह हुआ। स्कूल प्रबंधन द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में लाल शंकर बहादुर सिंह, अन्नपूर्णा देवी सिंह, फाउंडर डॉ. जेबी सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेल गतिविधियों तथा अनुशासन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया। मंच से विद्यार्थियों के वार्षिक परीक्षा परिणामों की जानकारी दी।
श्रेष्ठ परिणाम देने वाले विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों की सराहना की गई। अध्यक्ष डॉ. सविता जेबी सिंह, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, आनंद बहादुर सिंह, निदेशक संजय बहादुर सिंह, सावंत बहादुर सिंह, जनमेजय बहादुर सिंह, टीएस बग्गा, श्रेयांश बहादुर सिंह, मनीषा सिंह, इला सिंह और पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन पेश कर उपलब्धियों, प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यार्थियों की सफलता, संचालित गतिविधियों का उल्लेख किया।
उच्च आदर्शों के साथ संस्थान की स्थापना: अमेरिका से पहुंचे अतिथि मयंक सिंह और राशि सिंह ने कहा स्कूल द्वारा बच्चों को दी जा रही समग्र शिक्षा आज के समय की प्रमुख आवश्यकता है। विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने, समय का सदुपयोग करने, समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहने आग्रह किया। संस्था की उपलब्धि की सराहना की। संस्था अध्यक्षा डॉ. सविता जेबी सिंह ने बताया डॉ. जेबी सिंह फाउंडर द्वारा उच्च आदर्शों के साथ संस्थान की स्थापना की गई थी।





