
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : सोमनी कॉलेज और कांती-दर्शन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में नव उदय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया…
राजनांदगांव, कांती-दर्शन शिक्षण समूह द्वारा संचालित सोमनी पब्लिक स्कूल, सोमनी कॉलेज और कांती-दर्शन कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में नव उदय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. शिवदयाल पांडेय कुलपति आईसीएफएआई विश्व विद्यालय रायपुर रहे। विशेष अतिथि डॉ. प्रज्ञा विभागाध्यक्ष दंत चिकित्सा विभाग मेडिकल कॉलेज, आरके श्रीवास्तव अध्यक्ष कांती-दर्शन शिक्षण समूह एवं निदेशक कुमुद श्रीवास्तव, एके जायसवाल, डॉ. शैलेन्द्र श्रीवास्तव, निलिमा साहू सरपंच ग्राम पंचायत सोमनी रही।
मां सरस्वती की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। प्राचार्य ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते बताया कांती-दर्शन शिक्षण समूह द्वारा संचालित सोमनी पब्लिक स्कूल, सोमनी कॉलेज एवं कांती-दर्शन कॉलेज प्रगति कर रहा है। 11 वर्षों से नव उदय वार्षिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।



