
छत्तीसगढ़रायपुर जिला
CG: रायपुर : कंकाल मिला, उरला मेटल पार्क इलाके में सनसनी …
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला स्थित मेटल पार्क इलाके में कंकाल मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान दिलीप (उम्र 45-50 वर्ष) के रूप में की गई है, जिसकी एक माह पहले गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। मामले की सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच, थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटना स्थल का निरीक्षण कर रहे हैं। उरला थाना पुलिस के मुताबिक, फिलहाल कंकाल बरामद हुआ है और टीम मौके पर जांच कर रही है।






