छत्तीसगढ़मुंगेली जिला

CG : सीएमओ सस्पेंड, करों की वसूली में लापरवाही …

मुंगेली। नगरीय निकायों में व्यवस्था सुधारने और वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए राज्य की साय सरकार प्रयासरत है। मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की देखरेख में निकायों में हर तरह से बदलाव लाने का प्रयास किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि आम लोगों को दी जा रही राहत और छूट से इतर सभी तरह के करों की वसूली और करों का निर्धारण पूरी गंभीरता से किया जाए। हालांकि कई पालिका अधिकारी सरकार के इन निर्देशों को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

ताजा मामला मुंगेली जिले के पंडरिया नगरपालिका परिषद का है। नगरीय प्रशासन विभाग ने यहां पदस्थ मुख्य नगरपालिका अधिकारी यानी सीएमओ को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि लगातार मिल रहे निर्देशों के बाद भी सीएमओ अपने पालिका क्षेत्र में संपत्तियों का नया कर निर्धारण नहीं कर पा रहे थे। लिहाजा विभाग ने उन्हें निलंबित कर दिया है। सरकार की इस कार्रवाई के बाद से अन्य निकायों के अफसर सतर्क हो गए हैं।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.