
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा 22 दिसंबर से प्रारंभ होगा…
अंबागढ़ चौकी, विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम कोरचाटोला में ग्रामीण स्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट स्पर्धा 22 दिसंबर से प्रारंभ होगा। प्रतियोगिता में ब्लाक की टेनिस बाल क्रिकेट टीमें शामिल होगी।
ग्रामवासियों द्वारा आयोजित इस स्पर्धा में विजेता को 11000 रुपए, उपविजेता को 7001 रुपए व तीसरे व चौथे स्थान में आने वाली टीमों को पांच हजार व चार हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता में 32 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा। विशेष पुरस्कार भी है।





