
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : आगजनी घटना में पुलिस के हत्थे चढ़े तीन युवक…
राजनांदगांव के वॉर्ड नंबर 1 में बीते दिन हुए स्कूटी और कार में आगजनी की घटना में राजनांदगांव पुलिस को बड़ी उपलब्धि मिली है।

दीपावली के बाद देर रात नवागांव में एक घर के बाहर रखे दो स्कूटी को जला दिया गया था भड़कती हुई आग की लपटों में वहीं बगल में खड़ी एक कार भी आग की चपेट में आ गया। वाहन मालिक में बताया कि इस घटना को केवल जलन और बदले की भावना वस किया गया है।
घटना के बाद से ही राजनांदगांव पुलिस और साईबर की टीम लगातार घटना करने वाले लोगों की पातासाझी कर रही थी। बीते देर लगभग 11 बजे साईबर की टीम ने इस घटना में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में इन लोगों की पहचान रमेश गुप्ता,मनोज गोडानी और पवन यादव के रूप में हुई है। पुलिस अभी मामले के बारे में पूछताछ कर रही है।






