
खैरागढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, मिठाई-नमकीन और चुस्की के 03 नमूने लिए गए
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई।
खाद्य सुरक्षा को लेकर जिले में जांच अभियान लगातार जारी है। आज दिनांक 01 मई 2026 को अभिहित अधिकारी श्री सिद्धार्थ पांडे के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा हेतु गठित संयुक्त दल द्वारा बाजार अतरिया क्षेत्र में विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम ने मेसर्स भवानी बिकानेर स्वीट्स से कलाकंद (खुला), मेसर्स वर्मा किराना स्टोर्स से नमकीन तथा मारवाड़ी महावीर चुस्की सेंटर से चुस्की रेड रोज फ्लेवर का नमूना संकलित किया। इस प्रकार कुल 03 खाद्य नमूने जांच हेतु लिए गए।
इसी क्रम में मेसर्स वर्मी बेकरी में कालातीत/एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक पाए जाने पर उसे मौके पर ही विनष्ट कराया गया। इसके अलावा क्षेत्र के विभिन्न गन्ना रस, जूस और चाट सेंटर्स का भी निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान खाद्य कारोबारियों को खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीयन बनवाने, प्रतिष्ठान में आवश्यक साफ-सफाई रखने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
यह कार्रवाई जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक घृतलहरे एवं संयुक्त दल द्वारा की गई।



