छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

मोहला : महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतरे कांग्रेसी महिलाओं ने सिलेंडर रखकर जताया आक्रोश…

अंबागढ़ चौकी/ मोहला , पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की आसमान छूती कीमतों के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी ने विरोध प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय मोहला में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन की सबसे अनोखी तस्वीर तब दिखी जब ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष मीना मांझी सहित अन्य महिलाओं ने अपने सिर पर खाली गैस सिलेंडर रखकर रैली निकाली और बढ़ती कीमतों को आम जनता की जेब पर डाका करार दिया। विरोध प्रदर्शन का आगाज़ विधायक निवास पर आयोजित एक बैठक से हुआ। जहां कांग्रेसियों ने भाजपा शासन में बढ़ती महंगाई और उसकी आर्थिक नीतियों पर चर्चा की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने नगर में रैली निकाली। रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए हृदय स्थल दुर्गा चौक पहुंची।

आम जनता और छोटे व्यापारियों पर महंगाई की मार, परेशानी बढ़ी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधायक इंद्रशाह मंडावी ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता आज भीषण बेरोजगारी और आर्थिक संकट से जूझ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि रसोई गैस, खाद्य तेल, दाल, दूध और सब्जियों के दाम आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गए हैं। सिलेंडर रिफिलिंग पर 45 दिन का अंतराल लागू करना सरकार की असंवेदनशीलता का प्रमाण है। गरीब परिवार अब मजबूरी में दोबारा लकड़ी और चूल्हे की ओर लौट रहे हैं।

कॉमर्शियल सिलेंडर के बढ़े दाम से होटल-ढाबों को नुकसान हो रहा है जिला प्रवक्ता निखिल देशमुख ने कमर्शियल गैस की कीमतों में वृद्धि पर चिंता जताते हुए कहा कि इससे छोटे होटल, ढाबे और रेस्तरां संचालकों की कमर टूट गई है। सरकार बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुँचाने में व्यस्त है। जबकि छोटे व्यवसायी बर्बादी की कगार पर हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय जैन ने आगामी खरीफ सीजन का हवाला देते हुए कहा कि डीजल की बढ़ती कीमतों और इसकी किल्लत ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ट्रैक्टर और सिंचाई उपकरणों के लिए डीजल अनिवार्य है। लेकिन सरकार आपूर्ति सुनिश्चित करने में विफल रही है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें