Skip to content
Kadwaghut
  • Home
  • देश
  • छत्तीसगढ़
    • राजनांदगांव जिला
    • रायपुर जिला
    • दुर्ग जिला
    • बिलासपुर जिला
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • राजनीति
    • क्राइम
  • अन्य
    • ब्यूरोक्रेसी
    • धर्म-कर्म
    • खेल
    • एक्सक्लूसिव
  • ई पेपर
  • Web Story
Happy New Year: नया साल सबसे पहले कहां आता है, टाइम जोन कैसे तय करते हैं New Year की एंट्री

Happy New Year: नया साल सबसे पहले कहां आता है, टाइम जोन कैसे तय करते हैं New Year की एंट्री

December 31, 2025 by Netrapal kumar

Happy New Year: दुनियाभर में नए साल का जश्न बस शुरू होने ही वाला है। हर जगह घड़ियां टिक-टिक कर रही हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि नया साल एक साथ पूरी दुनिया में नहीं आता? धरती के सबसे पूर्वी हिस्से किरिबाती में भारतीय समय के मुताबिक आज शाम करीब 3:30 बजे नया साल दस्तक देगा। इसके बाद बारी-बारी से न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, एशिया और फिर बाकी देशों में नए साल की एंट्री होगी।

जब भारत में 31 दिसंबर की रात 12 बजे नए साल का स्वागत होगा, तब तक दुनिया के करीब 29 देशों में नया साल पहले ही आ चुका होगा। वहीं यूरोप और अमेरिका में उस वक्त 31 दिसंबर की शाम होगी। यही वजह है कि नया साल धरती पर करीब 26 घंटे तक अलग-अलग टाइम जोन में घूमता रहता है।

आखिर टाइम जोन क्या होता है?

टाइम जोन धरती को समय के हिसाब से बांटने की एक व्यवस्था है। धरती 24 घंटे में 360 डिग्री घूमती है। इसका मतलब हुआ कि हर घंटे में धरती 15 डिग्री घूमती है, और यही दूरी एक टाइम जोन मानी जाती है। इसी आधार पर पूरी दुनिया को 24 टाइम जोन में बांटा गया है। हर टाइम जोन लगभग 15 डिग्री देशांतर का होता है और एक-दूसरे से करीब 1 घंटे का फर्क रखता है। यही वजह है कि कहीं सुबह होती है, कहीं रात और कहीं नया साल पहले आता है तो कहीं बाद में।

Read Also: INDW vs SLW: 17 साल की जी कमलिनी कौन हैं? स्मृति मंधाना की जगह मिला डेब्यू मौका

टाइम जोन की जरूरत क्यों पड़ी?

घड़ी का आविष्कार तो 16वीं सदी में हो गया था, लेकिन 18वीं सदी तक समय सूरज की स्थिति से तय किया जाता था। जब सूरज सिर के ऊपर होता था, तब समय 12 बजे माना जाता था। शुरुआत में अलग-अलग शहरों और देशों का अलग समय कोई बड़ी समस्या नहीं था। लेकिन जैसे-जैसे रेल और यातायात तेज हुआ, लोग कुछ ही घंटों में एक शहर से दूसरे शहर पहुंचने लगे। तब समय का अंतर परेशानी बनने लगा।

उदाहरण के तौर पर, 1840 के दशक में अगर कोई व्यक्ति सुबह 8 बजे लंदन से निकलकर करीब 190 किलोमीटर दूर ब्रिस्टल जाता, तो उसे लगभग 5 घंटे लगते। लंदन के हिसाब से वह दोपहर 1 बजे पहुंचता, लेकिन ब्रिस्टल का स्थानीय समय लंदन से 10 मिनट पीछे होता था। यानी ब्रिस्टल की घड़ी में उस वक्त 12:50 बजे दिखते। इसी तरह की दिक्कतों ने टाइम जोन सिस्टम को जरूरी बना दिया।

टाइम जोन कैसे तय करते हैं नए साल की एंट्री?

नया साल हर देश में उसके लोकल टाइम के मुताबिक रात 12 बजे आता है। जो देश धरती के सबसे पूर्वी हिस्से में होते हैं, वहां नया साल सबसे पहले आता है। इसी वजह से किरिबाती और न्यूजीलैंड सबसे पहले जश्न मनाते हैं।

न्यूजीलैंड में भारत से करीब 7 घंटे 30 मिनट पहले नया साल आता है, जबकि अमेरिका में भारत से लगभग 9 घंटे बाद नया साल शुरू होता है। इस तरह नया साल धीरे-धीरे एक टाइम जोन से दूसरे टाइम जोन में आगे बढ़ता रहता है और पूरी प्रक्रिया करीब 26 घंटे में पूरी होती है।

Categories ब्रेकिंग न्यूज़ Tags First country to celebrate New Year, Global time zones, How New Year starts worldwide, India New Year timing, International Date Line, Kiribati New Year, New Year facts, New Year time zones, New Zealand New Year time, Time zone explained
INDW vs SLW: 17 साल की जी कमलिनी कौन हैं? स्मृति मंधाना की जगह मिला डेब्यू मौका
Happy New Year 2026: नए साल की शुभकामनाओं का जवाब कैसे दें , हैप्पी न्यू का रिप्लाई कैसे दें

RSS MPNEWS

  • मुख्यरमंत्री डॉ. यादव ने किया महाभारत समागम का शुभारंभ
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव हैप्पी पोंगल उत्सव में हुए शामिल
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नक्सलवाद के खात्मे पर आधारित नाटिका देखी
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश ने राज्यों की स्टार्ट-अप इको सिस्टम रैंकिंग में "लीडर" श्रेणी में रखा स्थान बरकरार
  • राज्य सरकार बढ़ा रही है राशि, बहनों को प्रशिक्षित कर जोड़ेंगे रोजगार से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव से दिव्यांग तैराक श्री लोहिया ने न्यूज़ीलैंड रवाना होने से पूर्व दिल्ली में की भेंट
  • नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करना असंभव को संभव करने जैसा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में दावोस में मध्यप्रदेश का निवेश अभियान
  • विद्यार्थी के साथ मारपीट के किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण विकास में पंचायत सचिवों की भूमिका महत्वपूर्ण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
© 2026 Kadwaghut • Built with GeneratePress