
Rajnandgaon : विद्यालय प्रांगण में वार्षिक खेल दिवस का शानदार आयोजन किया।
राजनांदगांव, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय राजनांदगांव में गत दिनों विद्यालय प्रांगण में वार्षिक खेल दिवस का शानदार आयोजन किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सीईओ सुरुचि सिंह रहीं। मुख्य अतिथि सिंह ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में विद्यार्थियों को खेल भावना और टीमवर्क के महत्व से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और विपरीत परिस्थितियों में डटे रहने की क्षमता भी विकसित करते हैं। आप सभी विद्यार्थी देश का भविष्य हैं, और खेल के मैदान पर मिली सफलता जीवन के हर क्षेत्र में आत्मविश्वास देती है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण और मशाल प्रज्ज्वलित कर किया गया, जिसके बाद छात्रों ने भव्य मार्च पास्ट प्रस्तुत किया। विद्यालय प्राचार्य मनोज कुमार ने मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ देकर हार्दिक अभिनंदन किया। दिन भर आयोजित हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में कक्षा 1 से 12 तक के सैकड़ों विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिनमें 30 मीटर दौड़, कप-बाल दौड़, मेंढक दौड़, नींबू-स्पून दौड़, रिले रेस, डक रेस, 200 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, लंबी कूद, गोला फेंक (शॉटपुट) और रिले रेस प्रमुख रहे।
पीटी प्रदर्शन व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी छात्रों द्वारा रंगारंग पीटी प्रदर्शन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी विशेष मनोरंजक खेल हुए। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज कुमार ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य छात्रों को एक सर्वांगीण व्यक्तित्व प्रदान करना है और खेल दिवस इसी दिशा में





