छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत

राजनांदगांव । कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव ने दैवीय विपत्तियों के संबंध में राहत मद अंतर्गत आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इसके तहत डोंगरगढ़ तहसील में अतिवृष्टि से 11 मकान आंशिक क्षति होने पर 44 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक कपड़ा-बर्तन क्षति होने पर 2500 रूपए, सर्पदंश से एक गाय की मृत्यु होने पर 37 हजार 500 रूपए, तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, डेंम के पानी में डूबने से जनहानि होने पर 4 लाख रूपए, आग से दो मकान पूर्णत: क्षति होने पर 2 लाख 40 हजार रूपए, अतिवृष्टि से एक पक्का मकान आंशिक क्षति होने पर 6500 रूपए, अतिवृष्टि से कपड़ा-बर्तन क्षति होने पर 9 हजार रूपए तथा राजनांदगांव तहसील अंतर्गत अतिवृष्टि से एक मकान पूर्णत: क्षति होने पर 1 लाख 20 हजार रूपए, तालाब के पानी में डूबने से एक जनहानि होने पर 4 लाख रूपए की सहायता अनुदान राशि आपदा प्रभावितों एवं उनके आश्रितों को की गई है।

Related Articles

Back to top button
ऐप पर पढ़ें