
Rajnandgaon : स्वच्छता अभियान और नियमित गतिविधि कक्षा का आयोजन किया गया…
डोंगरगढ़, शासकीय नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय डोंगरगढ़ के एनएसएस इकाई द्वारा ग्राम कल्याणपुर में एक विशेष स्वच्छता अभियान और नियमित गतिविधि कक्षा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ईवी रेवती के मार्गदर्शन तथा एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी एचआर. पद्मे के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कल्याणपुर स्थित आंगनबाड़ी परिसर और स्कूल भवन के आसपास व्यापक सफाई कार्य किया गया। स्वयंसेवकों ने परिसर को स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के लिए मिलकर काम किया। बताया गया कि साथ ही विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वृक्षारोपण भी किया गया, जिससे प्रकृति के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में स्वयंसेविकाओं और स्कूली बच्चों द्वारा वंदे मातरम और राजकीय गीत का सामूहिक गायन किया गया।




