छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: जिले में दुर्घटनाजन्य स्थान चिन्हित, सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क

जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम के उद्देश्य से राजनांदगांव पुलिस द्वारा अत्यधिक दुर्घटनाजन्य स्थलों की पहचान की गई है।
इन स्थानों पर आए दिन हो रही दुर्घटनाओं के कारण आम नागरिकों की असमय मृत्यु की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा थानावार दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

थानावार दुर्घटनाजन्य स्थल सूची जारी, नागरिकों से सावधानी बरतने की अपील

राजनांदगांव: जिले में दुर्घटनाजन्य स्थान चिन्हित, सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस सतर्क

दुर्घटना रोकथाम की दृष्टि से जिले के विभिन्न थाना एवं पुलिस चौकी क्षेत्रों में निम्नलिखित स्थानों को अत्यधिक दुर्घटनाजन्य घोषित किया गया है—

थाना सोमनी – टेडेसरा चौक, खुटेरी चौक, देवादा चौक, ब्लिस होटल के पास पुल
थाना कोतवाली – पार्रीनाला, रामदरबार चौक, भाजपा कार्यालय चौक
पुलिस चौकी चिखली – चिखली फ्लाईओवर, गठुला नाला
थाना बसंतपुर – आर.के. नगर चौक, अम्बेडकर चौक, मोहारा बायपास से सिंगदई चौक तक
थाना डोंगरगढ़ – ग्राम मुड़पार पुलिया, केदारबाड़ी नाका पारा मोड़, गैस एजेंसी के सामने खैरागढ़ रोड
थाना डोंगरगांव – माथलडबरी के आगे ढाबा के पास, छुरिया रोड
थाना लालबाग – बरगा मोड़, पेंड्री जीई रोड आवासीय क्षेत्र, रीवागहन, भानपुरी जीई रोड आवासीय क्षेत्र, फरहद चौक
पुलिस चौकी तुमड़ीबोड़ – गुरुद्वारा चौक, कोपेडीह चौक, मलईडबरी चौक, तुमड़ीबोड़-डोंगरगढ़ तिराहा, नाथूनवागांव चौक
पुलिस चौकी सुकुलदैहान – ग्राम लिटिया आरा मिल के पास, धनगांव मोड़, बम्हनी मोड़, सुकुलदैहान राम मंदिर तिराहा, रेंगाकठेरा-बुंदेलीकला के बीच जर्जर पुल
पुलिस चौकी चिचोला – पाटेकोहरा आरटीओ बैरियर नागपुर पाइंट, नारायणपुर झूरा नदी पुल, रंगीटोला लालबहादुर नगर मोड़
थाना बागनदी – सड़क चिरचारी, चाबुकनाला
थाना बोरतलाव – बोरतलाव थाना के सामने फ्लाईओवर, चेंदरी माता मंदिर मोड़ डोंगरगढ़ रोड
थाना घुमका – मुरमुंदा मोड़ से बिजेतला मोड़ बड़ा पुल (तिलई–बेमेतरा मार्ग), मोहंदी चौक तिराहा मां बंजारी मंदिर मोड़, गोपालपुर चौक, मुड़पार चौक

राजनांदगांव पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि चिन्हित दुर्घटना संभावित स्थानों पर धीमी गति एवं अत्यंत सावधानीपूर्वक वाहन चलाएं। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, शराब सेवन कर वाहन न चलाएं, दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट एवं चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से लगाने की अपील की गई है।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: नववर्ष पर पुलिस का लक्ष्य: “शून्य घटना – शून्य दुर्घटना”

Related Articles

Back to top button