
राजनांदगांव : मिट्टी का रावण का वध किया गया – पुरोहित संघ
- पर्यावरण के अनुरूप है परंपरा
- शहर भ्रमण के पश्चात होता है रावण वध
- कौमी एकता की मिसाल देखने को मिलती है
- राजशाही परंपरा को देखने उमड़ती है भीड़
राजनांदगांव | राजनांदगांव अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के जिला अध्यक्ष दिलीप वैष्णव एवं राजमहल किला मंदिर के राजपुरोहित दिलीप दास वैष्णव ने बताया कि निहंग गददि वैष्णव बैरागी राजाओं की परंपरा के अनुसार मिट्टी के रावण का दहन किया गया । इस अवसर पर उपस्थित अखिल भारतीय पुजारी पुरोहित संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव कुमार निर्वाणी ने कहा कि राजाओं द्वारा स्थापित परंपराओं को सभी बड़ी त्योहारों को संयोजित तरीके से सनातन से जोड़कर प्राकृतिक व मर्यादित ढंग से मनाने की अद्भुत ऐतिहासिक परंपरा का प्रारंभ वैष्णव राजाओं द्वारा किया गया है ।
अधर्म पर धर्म की जीत का विजयदशमी उत्सव को सनातन आधारित मनाने की परंपरा निराली है जिसके अनुसार राम जी ने राम जी की सेना के रूप में विभिन्न मंदिरों की निशाने का पूरे नगर में भ्रमण किया जाकर अंत मिट्टी से बनी रावण का वध किया सभी मंदिरों से सैनिक के रूप में आए हनुमान जी निशान के प्रतीक से प्रहार किया किया जाता है वैष्णव राजा पूर्णता सनातनी रहे जिसका उदाहरण परंपरागत दशहरा उत्सव जिसमें कौमी एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिलता है पूरे भारत में इस तरह की अद्भुत दृष्टि कब कभी देखने को नहीं मिलेगा दशहरा उत्सव में हिंदू मंदिरों के हनुमान जी सैनिक के रूप में साथ अटल सैयद से मुसलमान का निशान पूरे नगर भ्रमण कर मिट्टी के रावण का वध किया जाता है इससे बढ़कर कौमी एकता समरसता का अनोखी मिसाल कहां मिल सकता है वैष्णव वह राजाओं द्वारा स्थापित विजय दशमी पर मिट्टी के रावण वध की परंपरा को पूरे राष्ट्र को अनुकरण करना चाहिए यह इतनी अच्छी परंपरा आतिशबाजी व फटकों के गंज के विपरीत है साथ बड़ी शालीनता से मिट्टी का रावण का वध सभी मंदिरों के निशाने के साथ किया जाता है जो पुनः प्रदूषण मुक्त होता है सनातन हमको यह सिखाता है ।

उक्त शोभा यात्रा में निर्वाणी परिवार वाला बाबा मंदिर के सामने भव्य स्वागत सत्कार किया गया सर्वश्री वैभव निर्वाणी सुमित्रा निर्वाणी रूपमती निर्वाणी मनोज निर्वाणी मौसमी निर्वाणी ज्ञानेश्वर वैष्णव विवाह वैष्णो नेहा यादव वीरेंद्र यादव तथा उषा श्रीवास्तव ने दशहरा पर सनातनी शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया शोभायात्रा विभिन्न मार्गो से होते हुए दिग्विजय कॉलेज के सामने मिट्टी से निर्मित रावण का वध किया गया विजयदशमी उत्सव का समापन किया उक्त सनातनी विजय शोभायात्रा मार्ग में भव्य स्वागत किया गया बाल बाबा मंदिर में हुआ भव्य स्वागत जिसमें प्रमुख रूप से महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें रूपमती निर्वाणी उषा श्रीवास्तव भव्य निर्वाणी मनोज निर्वाणी सुमित्रा निर्वाणी मौसमी निर्वाणी नेहा यादव वीरेंद्र यादव ज्ञानेश्वर वैष्णव आदि ने भव्य स्वागत किया पुरोहित तथा पुजारी ने एक दूसरे को बधाई शुभकामनाएं दी ।
मंदिर के पुजारी राकेश दास वैष्णव संजय वैष्णव संदीप सतीश तिवारी मां दंतेश्वरी मंदिर जमात मंदिर हालदार दास वैष्णव किल्लापारा वैष्णव शिव वैष्णव कृष्ण कुमार वैष्णव जितेंद्र वैष्णव सतीश वैष्णव मनोज निर्वाणी बाबा वैष्णो ज्ञानी वैष्णव रोहित वैष्णव धर्म वैष्णव अमर वैष्णो संजीत वैष्णव राजकुमार वैष्णव राम वैष्णव विष्णु वैष्णव आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संदीप वैष्णव राजू वैष्णव संतोष वैष्णव कlकेतेरा शोभा दास वैष्णो भव्य वैष्णो बंधु उपस्थित उक्त जानकारी कार्यालय प्रभारी एलडी निर्मोही ने जानकारी दी
इसे भी पढ़े : राजनांदगांव : यह मेरा अपना कार्यक्रम है, मुझे कभी निमंत्रण की जरूरत नहीं पड़ती : डॉ रमन सिंह



