छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तीन चौराहों में कम ट्रैफिक लोड वाले हिस्से का सिग्नल बंद किया…

राजनांदगांव , ट्रैफिक पुलिस ने शहर के तीन प्रमुख चौराहों में कम ट्रैफिक लोड वाली दिशा का सिग्नल बंद कर दिया है। इससे शेष तीन हिस्से में सिग्नल की टाइमिंग में 20 सेकंड की कमी आएगी। वहीं चौराहों से गा​िड़यां भी जल्द आगे बढ़ सकेंगी।

ट्रैफिक पुलिस की टीम ने रामदरबार चौक, आरके नगर चौक और मेडिकल कॉलेज चौक में यह परिवर्तन किया है। इसके लिए ट्रैफिक पुलिस की टीम ने सिग्नलों पर बढ़े दबाव और जरुरी बदलाव को लेकर विश्लेषण किया। जिसमें सामने आया कि इन तीनों ही चौराहों में गाड़ियों की आवाजाही तीन दिशा से ही अधिक होती है। जबकि चौथी दिशा से गिनती के वाहन ही पार होते हैं। इसे देखते हुए कम ट्रैफिक वाले दिशा का सिग्नल बंद करने का निर्णय लिया गया है। अब शेष दिशा में सिग्नल की टाइमिंग में 20 सेकंड की कमी आ गई है।

Related Articles

Back to top button
ऐप पर पढ़ें