छत्तीसगढ़

CG : निगम आयुक्त ने साइकिल से किया वैशाली नगर का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा …

भिलाई नगर ।​ आम जनमानस को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और वार्डों की जमीनी हकीकत जानने के लिए निगम प्रशासन एक्शन मोड में है। इसी सिलसिले में जोन 2 वैशाली नगर के अंतर्गत निगम आयुक्त राजीव कुमार पांडेय ने विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों का साइकिल से भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया। सुबह-सुबह साइकिल पर निकले आयुक्त को देख जहां नागरिकों में कौतूहल रहा, वहीं प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

​​आयुक्त ने साइकिल से ​जोन-2 कार्यालय से शारदा विद्यालय रामनगर, गौरव पथ और गुरुनानक मार्केट होते हुए ​हेमु कल्याणी चौक से गोल मार्केट, राम जानकी मंदिर और वैशाली नगर थाना होते हुए दशहरा मैदान हनुमान मंदिर तक बारीकी से निरीक्षण किए।

तत्पश्चात ​हनुमान मंदिर सड़क-9 से ​सेंट जेवियर्स स्कूल, शांति नगर होते हुए सद्भावना चौक, जीरो रोड होते हुए भगत सिंह चौक (सांस्कृतिक भवन) तक फिर ​भगत सिंह चौक से पूर्व विधायक (स्व. भसीन जी) सड़क मार्ग होते हुए वापस जोन-2 वैशाली नगर कार्यालय पर इस निरीक्षण दौरे का समापन हुआ।

​​भ्रमण के दौरान आयुक्त ने सड़कों की सफाई, नालियों की स्थिति और कचरा संग्रहण व्यवस्था का कड़ा मुआयना किया। असमाजिक लोगों द्वारा कचरा में आग लगाया गया था, जिसे आयुक्त ने तत्काल बुझाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनहित से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वार्डों में नियमित साफ-सफाई और नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।

प्रातःकालीन इस सायकल भ्रमण एवं वार्ड निरीक्षण के दौरान आयुक्त के साथ स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, जोन स्वास्थ्य अधिकारी शंकर साहनी, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह सहित जोनल व वार्डों के स्वास्थ्य सुपरवाइजर गण मुख्य रूप से उपस्थित रहे और दिशा-निर्देशों को नोट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें