छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : झूलेलाल साई के नाम एक दौड़: राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारी जोरों पर

11 जनवरी को 3, 5 और 10 किमी दौड़, ₹1 लाख तक के पुरस्कार

राजनांदगांव।
सिंधी पंचायत युवा विंग, राजनांदगांव द्वारा “एक दौड़ झूलेलाल साईं के नाम” कार्यक्रम की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। यह आयोजन 11 जनवरी, रविवार को प्रातः 6 बजे से किया जाएगा, जिसमें 3 किलोमीटर, 5 किलोमीटर एवं 10 किलोमीटर की दौड़ शामिल रहेगी।

Rajnandgaon : झूलेलाल साई के नाम एक दौड़: राज्य स्तरीय आयोजन की तैयारी जोरों पर

सिंधी समाज द्वारा लगातार तीसरे वर्ष इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। पिछले दो वर्षों में सफल आयोजन के बाद इस वर्ष इसे राज्य स्तरीय स्वरूप दिया गया है। इस दौड़ में युवा, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग बड़ी संख्या में भाग लेंगे।

कार्यक्रम की तैयारी को लेकर दिनांक 27 दिसंबर को रिद्धि सिद्धि कॉलोनी में सिंधी समाज की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रम के पंपलेट का विमोचन किया गया। इस अवसर पर रिद्धि सिद्धि सिंधी समाज के अध्यक्ष श्री रमेश गंगवानी (अधिवक्ता) ने कहा कि यह आयोजन समाज की एकता को मजबूत करेगा और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाएगा। उन्होंने कहा कि स्वस्थ व्यक्ति से ही स्वस्थ समाज और स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है।

दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिए ₹1,00,000 तक की पुरस्कार राशि, मेडल एवं अन्य ट्रॉफी रखी गई हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में सिंधी पंचायत युवा विंग से लक्की रूपवानी, आशीष वाधवानी, संतोष मोटलानी, विक्की गंगवानी, दीपक तोतवानी, राजेंद्र पंजवानी सहित अन्य युवा उपस्थित रहे। वहीं रिद्धि सिद्धि सिंधी समाज की ओर से सचिव श्री शंकर ज्ञानचांदनी, बृजलाल वाधवानी, घनश्याम गंगवानी, विक्की वाधवानी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढे़ : राजनांदगांव : SSPU की पहली पीएचडी बनी राजनांदगांव की बेटी: डॉ. रेशमी को मिली ऐतिहासिक डॉक्टरेट उपाधि