छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: पूर्व महापौर की मोपेड मंदिर से हुई चोरी, पुलिस ने शुरू की तलाश


राजनांदगांव। कांग्रेस नेता और पूर्व महापौर नरेश डाकलिया की मोपेड चोरी होने का मामला रविवार सुबह सामने आया है। यह चोरी शहर के स्थानीय शीतला मंदिर परिसर से हुई, जहाँ वे रोज की तरह मछलियों को दाना देने गए थे।

जानकारी के अनुसार, डाकलिया सुबह लगभग 7:30 बजे अपनी मोपेड से बूढ़ा तालाब मार्ग स्थित मंदिर पहुँचे थे। दाना देने के लिए उन्होंने कुछ दूरी पैदल चले गए और इसी दौरान मौका पाकर अज्ञात चोर मोपेड लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि मोपेड की चाबी लगी हुई थी और यह एक इलेक्ट्रिक बाइक थी, जिससे चोरी के वक्त किसी तरह की आवाज नहीं हुई। जब डाकलिया वापस लौटे तो उनकी मोपेड वहाँ नहीं थी।

उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मामले की रिपोर्ट बसंतपुर थाने में दर्ज की गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

एसपी राहुल देव शर्मा ने स्वयं डाकलिया से चोरी के संबंध में जानकारी ली है। साइबर टीम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, वहीं पुलिस की अलग-अलग टीमें चोर की तलाश में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button