छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: प्रकाश जी मोदी का निधन

राजनांदगांव। प्रतिष्ठित मोदी परिवार के श्री अशोक जी मोदी के ज्येष्ठ भ्राता, स्वर्गीय श्री हुलासमल जी मोदी के सुपुत्र श्री प्रकाश जी मोदी का आज आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से परिवार सहित समस्त क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

स्व. श्री प्रकाश जी मोदी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार में एक पुत्र, तीन पुत्रियाँ एवं दो पोते शामिल हैं। वे सरल, मिलनसार एवं सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते थे।

आज संध्या अंतिम यात्रा निकली, मुक्ति धाम में हुआ अंतिम संस्कार

स्व. श्री प्रकाश जी मोदी की अंतिम यात्रा आज दिनांक 28 जनवरी 2026, बुधवार को संध्या 5 बजे उनके निवास स्थान अलंकार, सदर बाजार से निकाली गई, जो मुक्ति धाम पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में परिजन, शुभचिंतक एवं नगरवासी उपस्थित रहे और नम आँखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

यह भी पढ़े : राजनांदगांव में बड़ा हादसा: निरंकारी फर्नीचर का सामान चढ़ाते समय छज्जा गिरा, 1 की मौत, 3 घायल

Related Articles

Back to top button