छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: रायपुर नाका में अज्ञात चोरों ने सूने मकान को बनाया निशाना

राजनांदगांव। शहर के रायपुर नाका अंतर्गत बी.के. नगर क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। घटना 31 दिसंबर 2025 की रात लगभग 1 बजे से सुबह 4 बजे के बीच की बताई जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बी.के. नगर निवासी रमेश कुमार सोनछत्रा (77 वर्ष) के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोर भीतर घुसे और आलमारी में रखे चांदी के जेवरात, नकदी व घड़ी पर हाथ साफ कर दिया। चोर चांदी की पायल, बिछिया एवं अन्य जेवरात (लगभग 5 तोला), 10 हजार रुपये नकद तथा एक लेडिस घड़ी चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित द्वारा थाना कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Rajnandgaon: शांति भंग करने वाले दो आरोपी

Related Articles

Back to top button
ऐप पर पढ़ें