छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : राजनांदगांव बना देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला …

राजनांदगांव । भारत सरकार की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना एक महत्वाकांक्षी पहल है। जिसका उद्देश्य देश के हर घर तक मुफ्त बिजली पहुंचाना है। इस योजना के तहत उपभोक्ताओं के घरों में रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित करना है तथा बिजली बिल मुफ्त अथवा बहुत कम करना है। भारत शासन व राज्य शासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लिए सब्सिडी भी प्रदान की जाती है। जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना को अभूतपूर्व सफलता मिल रही है। जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के संयुक्त प्रयासों से योजना को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाकर स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किया जा रहा है।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में राजनांदगांव जिला देश में सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन लगाने वाला जिला बन गया है। कलेक्टर की सतत मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा और फील्ड स्तर पर किए गए प्रयासों ने जिले ने यह उपलब्धि हासिल की है। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह की प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के तहत सोलर कनेक्शन बढ़ाने में विशेष सहभागिता रही।

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना के तहत जिले में अब तक कुल 6776 आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 6381 लाभार्थियों ने वेंडर चयन कर लिया है, जबकि 3255 घरों में सौर प्रणाली की स्थापना पूर्ण हो चुकी है। इनमें से 2218 लाभार्थियों को सब्सिडी का भुगतान भी किया जा चुका है। जिले में अब तक 162 व्यावसायिक सोलर कनेक्शन स्थापित हो गये है। जिसकी कुल क्षमता 3.40 मेगावाट है। 3255 घरेलू सोलर कनेक्शन स्थापित हो गये हैं। जिसकी कुल क्षमता लगभग 9 मेगावाट है एवं 31 पॉवर प्लांट के सोलर कनेक्शन स्थापित हो गये हैं। जिसकी कुल क्षमता 383 मेगावाट है। छत्तीसगढ़ सहित समूचे भारत में अब तक सबसे अधिक क्षमता का सोलर कनेक्शन राजनांदगांव में मेसर्स सोलर एनर्जी कार्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ढाबा राजनांदगांव में 160 मेगावाट क्षमता का कनेक्शन स्थापित किया गया है। कलेक्टर द्वारा ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने और सौर ऊर्जा अपनाने प्रेरित करने की दृष्टि से योजना में सक्रिय भागीदारी करने वाले लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया है। इससे अन्य नागरिकों में भी प्रोत्साहन बढ़ा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री सूर्यघर मुक्त बिजली योजना का लाभ लेकर घरों में सौर पैनल स्थापित कर स्वच्छ सस्ते एवं निरंतर ऊर्जा स्त्रोत से देश को सशक्त बनाने की अपील की गई है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें