
Rajnandgaon : स्वच्छता दीदियों व स्वच्छता मित्रों व कर्मचारियों को सुरक्षा किट, ड्रेस, टोपी, जूते व एप्रेन का वितरण किया…
अंबागढ़ चौकी, स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत नगर पंचायत अंबागढ़ चौकी ने निकाय की स्वच्छता दीदियों व स्वच्छता मित्रों व कर्मचारियों को सुरक्षा किट, ड्रेस, टोपी, जूते व एप्रेन का वितरण किया। नगर पंचायत से एक वर्ष के लंबे अंतराल के बाद ड्रेस व सुरक्षा किट पाने के बाद स्वच्छता दीदियो व स्वच्छता मित्र उत्साहित नजर आए। उन्होंने ड्रेस मिलने के बाद नगर पंचायत परिषद का आभार ज्ञापित किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल मानिकपुरी ने स्वच्छता दीदियो व स्वच्छता मित्रों को ड्रेस व सुरक्षा किट प्रदान किया। निकाय की स्वच्छता दीदी सुलोचना कोमरे, तरन्नूम बेगम ने बताया कि काफी समय से ड्रेस व सुरक्षा किट नहीं मिलने से उन्हें कार्य करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। नपं अध्यक्ष मानिकपुरी ने स्वच्छता दीदियो, स्वच्छता मित्रों को प्रोत्साहित किया। इस दौरान निकाय के सीएमओ विजय पांडेय, उपयंत्री योगेश्वर सिंह ठाकुर, रामसाय पटेल मौजूद रहे।






