
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : बंद पड़े प्याऊ घरों को दुरुस्त करने की जरूरत…
राजनांदगांव | गर्मी बढ़ने के साथ शहर में बंद पड़े प्याऊ घरों की मरम्मत कर उन्हें दोबारा खोलने की जरूरत है। इस समय तेज धूप और तापमान ज्यादा होने के कारण दोपहर में लोगों को प्यास लगती है।
लेकिन उनके सामने पीने के पानी का विकल्प नहीं रहता। सर्विस लेन, गंज चौक, गुरुद्वारा रोड, तहसील कार्यालय, निगम के आसपास प्याऊ घर खोलने से लोगों को राहत मिलेगी।

