छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन पर बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर नाइट का आयोजन किया गया है.

राजनांदगांव,विधानसभा अध्यक्ष डॉण् रमन सिंह का 73वां जन्मदिन संस्कारधानी में 15 अक्टूबर को उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर के गीतों में संस्कारधानी झूमेगी। स्टेट हाईस्कूल में युवा वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वावधान में बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर नाइट का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित अन्य मंत्री शिरकत करेंगे।

विधानसभा अध्यक्ष दो दिन नगर प्रवास पर रहेंगे और विविध कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला भाजपा और अन्य संगठनों द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिवनाथ वाटिका में भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रभारी मंत्री गजेंद्र यादव भी शामिल होंगे। स्पीकर हाउस राजनांदगांव में नागरिकों एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं के बीच डॉ रमन सिंह का जन्मदिन मनाया जाएगा। स्पीकर हाउस में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित सभी मंत्री शामिल होंगे। यहां से रात 9 बजे सभी स्टेट स्कूल में कैलाश खेर के कार्यक्रम में शामिल होंगे। जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने प्रेसवार्ता में बताया डॉण् रमन सिंह का जन्मदिन उत्सव के रूप में मनाया जाएगा।

शहर के 51 वार्डों में सफाई अभियान चलाया जाएगा डॉण् रमन सिंह दो दिन शहर के विविध कार्यक्रमों में शामिल रहेंगे। कार्यक्रमों की शुरुआत 15 को 51 वार्डों में स्वच्छता अभियान और 71 गांवों में पौधरोपण कार्यक्रम से होगी। जन्मदिन सम्मान समारोह के रूप में मनाया जाएगा। जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने बताया डॉण् रमन सिंह ने समर्थकों से जन्मदिन पर उपहार या बड़े पुष्प गुच्छ नहीं लाने का आग्रह किया है। दिव्यांग जनों और स्वच्छता दीदियों से 16 को भेंट करेंगे। अंतर राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में निर्मित जीम का शुभारंभ होगा।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.