ई पेपर

South Cinema Highlights: थलपति विजय का मलेशिया आगमन, ममूटी का भावुक संदेश और रश्मिका-विजय की चर्चा

साउथ इंडियन सिनेमा की टॉप न्यूज 26 दिसंबर 2025: विजय की मलेशिया एंट्री से रश्मिका के वेकेशन रूमर्स तक!

थलपति विजय का भव्य मलेशिया आगमन, ‘जना नायकन’ ऑडियो लॉन्च को लेकर उत्साह चरम पर

थलपति विजय अपनी मां शोभा और मशहूर संगीत निर्देशक अनिरुद्ध रविचंदर के साथ जना नायकन’ के ऑडियो लॉन्च से पहले मलेशिया पहुंच चुके हैं।
कुआलालंपुर एयरपोर्ट पर उनका पारंपरिक और शाही अंदाज़ में स्वागत किया गया, जिसमें सांस्कृतिक नृत्य और रीति-रिवाज शामिल थे।

विजय और अनिरुद्ध की मुस्कुराती तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि यह भव्य स्वागत 27 दिसंबर को बुकिट जलील स्टेडियम में होने वाले ‘थलपति तिरुविझा’ के लिए माहौल पूरी तरह बना चुका है।

एमटी वासुदेवन नायर को याद कर भावुक हुए ममूटी, ‘रंदामूझम’ पर भी अपडेट

महान साहित्यकार एमटी वासुदेवन नायर के निधन (25 दिसंबर 2024) को एक साल पूरा हो चुका है। इस मौके पर अभिनेता ममूटी ने अपने गुरु को याद करते हुए भावुक संदेश साझा किया—
“मेरे प्रिय गुरु हमेशा मेरी यादों में जीवित रहेंगे।”

मलयालम सिनेमा में ममूटी और एमटी का रिश्ता गुरु-शिष्य के आदर्श संबंध के रूप में जाना जाता है। एमटी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘रंदामूझम अब एक ग्लोबल फिल्म के तौर पर विकसित किया जा रहा है, जिसकी रिलीज़ 2026 में संभावित है। वहीं, ममूटी जल्द ही अपनी आगामी एक्शन फिल्म पैट्रियट में नज़र आएंगे।

अनुसूया भारद्वाज ने ट्रोलिंग पर दिया करारा जवाब

फिल्म ‘धंदोरा’ के प्री-रिलीज़ इवेंट में अभिनेत्रियों के पहनावे पर अभिनेता शिवाजी की टिप्पणी ने विवाद खड़ा कर दिया। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए अनुसूया भारद्वाज को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया, जहां कुछ लोगों ने उनकी उम्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं।

अनुसूया ने साफ शब्दों में सवाल उठाया कि जब शिवाजी को सम्मान से “गारू” कहा जाता है, तो उन्हें “आंटी” क्यों कहा जाता है। 40 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि एक प्रोफेशनल कलाकार होने के नाते फिट और ग्लैमरस रहना उनका अधिकार है। उन्होंने साफ कर दिया कि ट्रोलिंग उन्हें कमजोर नहीं करेगी और वह पॉजिटिविटी के साथ आगे बढ़ेंगी।

राम चरण की ‘पेड्डी’ से बीटीएस तस्वीरें वायरल, दमदार लुक ने बढ़ाया क्रेज

राम चरण की आने वाली फिल्म ‘पेड्डी’ की दिल्ली शूटिंग से जुड़ी कुछ बीटीएस (Behind The Scenes) तस्वीरें सामने आई हैं। सिनेमैटोग्राफर रत्नवेलु ने तस्वीरें शेयर करते हुए दिल्ली शेड्यूल पूरा होने की पुष्टि की।

ठंडी सुबह में शूट किए गए इन सीन्स में टीम का समर्पण साफ नजर आता है। इसके साथ ही, दाढ़ी और लंबे बालों में राम चरण का लीक हुआ लुक सोशल मीडिया पर छा गया है, जिससे फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है।

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का ट्विनिंग मोमेंट, रिलेशनशिप चर्चाएँ फिर तेज

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी वेकेशन सेल्फी शेयर की, जिसमें वह वही स्टाइल की हुडी पहने नजर आईं, जैसी कुछ दिन पहले विजय देवरकोंडा ने एयरपोर्ट पर पहनी थी।

विजय की ग्रे हुडी और रश्मिका की अलग रंग की लेकिन सेम डिजाइन वाली हुडी ने फैंस का ध्यान खींच लिया। नए साल की छुट्टियों से पहले यह ट्विनिंग मोमेंट एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं को हवा दे रहा है।

Related Articles

Back to top button