
राजनांदगांव : साकेत साहित्य परिषद का वार्षिक समारोह आज
राजनांदगांव. शहर से 7 किलोमीटर दूर ग्राम ढोड़िया (नदी) में 5 अक्टूबर को साकेत साहित्य परिषद सुरगी द्वारा ग्रामवासी ढोड़िया के सहयोग से 26 वां वार्षिक सम्मान समारोह, परिचर्चा एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है। परिषद के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू अंकुर, कोषाध्यक्ष सचिन निषाद, पूर्व अध्यक्ष लखन लाल साहू लहर ने बताया कि तीन सत्र में आयोजित यह कार्यक्रम सुबह 10.30 से प्रारंभ होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। प्रथम सत्र में ऽमर्ज होती शिक्षा व्यवस्थाऽ पर परिचर्चा का आयोजन गया है जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉ . सुधीर शर्मा वरिष्ठ साहित्यकार रायपुर उपस्थित रहेंगे एवं अध्यक्षता बद्री प्रसाद पारकर वरिष्ठ साहित्यकार भिलाई करेंगे।
विशिष्ट वक्ता के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार सीताराम साहू श्याम, वरिष्ठ साहित्यकार पैरी,बालोद, हरभजन सिंह भाटिया प्रखर वक्ता, मानस मर्मज्ञ सुरगी एवं आधार वक्तव्य कुबेर सिंह साहू वरिष्ठ साहित्यकार एवं संरक्षक साकेत साहित्य परिषद सुरगी देंगे। स्वागत भाषण ओम प्रकाश साहू अंकुर अध्यक्ष, साकेत साहित्य परिषद सुरगी, संचालन महेन्द्र कुमार बघेल, मधु वरिष्ठ साहित्यकार डोंगरगांव एवं आभार व्यक्त अखिलेश्वर प्रसाद मिश्रा वरिष्ठ साहित्यकार पिनकापार, बालोद करेंगे।



