DPR छत्तीसगढ समाचारगरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ होंगे सम्मानित

गरियाबंद , भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशान ुसार राज्य में मतदाता सूचियों का गहन पनुरीक्षण कार्यक्रम अर्हता तिथि 01.01.2026 चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रों में जहाँ भाग संख्या पर 800 या इससे अधिक मतदाता है और भाग संख्या के बीएलओ द्वारा 28 नवम्बर 2025 तक फार्म का वितरण, संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन का कार्य शत् प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है। ऐसे प्रथम 3 बीएलओ को राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को जिला स्तरीय समारोह में प्रशस्ति पत्र और 5 हजार नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।