Salman Khan Birthday Special: ‘Battle of Galwan’ का बड़ा अपडेट 27 दिसंबर को 60वें जन्मदिन पर फैंस के लिए एक स्पेशल सरप्राइज
बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने 60वें जन्मदिन पर फैंस के लिए एक स्पेशल सरप्राइज लेकर आ रहे हैं। सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का बड़ा अपडेट उनके 60वें जन्मदिन पर 27 दिसंबर को सलमान न सिर्फ अपना जन्मदिन मनाएंगे, बल्कि अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ से जुड़ा एक बड़ा अपडेट भी फैंस के साथ शेयर करेंगे। यह खबर सुनकर सलमान के फैंस में उत्साह की लहर दौड़ गई है।
सलमान खान लंबे समय से अपनी इस फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। ‘बैटल ऑफ गलवान’ 2020 में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई वास्तविक झड़प पर आधारित है। फिल्म में सलमान कर्नल बी. संतोष बाबू की भूमिका निभा रहे हैं, जो देशभक्ति और वीरता के प्रतीक थे। वहीं, सलमान के अपोजिट चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आएंगी।
क्या होगा खास अपडेट?
सोर्स के अनुसार, सलमान अपने जन्मदिन पर दोपहर में फिल्म से जुड़ा एक अहम अपडेट साझा करेंगे। हालांकि, अभी तक यह सीक्रेट रखा गया है कि यह अपडेट टीजर, फर्स्ट लुक या किसी स्पेशल अनाउंसमेंट के रूप में होगा। लेकिन इतना तय है कि यह सलमान के फैंस के लिए बेहद खास और यादगार होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अपडेट दोपहर 3 बजे रिलीज किया जा सकता है। फैंस पहले से ही अंदाजा लगा रहे हैं कि शायद इस दिन फिल्म का टीजर सामने आए या कोई नया पोस्टर जारी किया जाए।
अपूर्वा लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म
‘बैटल ऑफ गलवान’ का निर्देशन अपूर्वा लाखिया ने किया है। फिल्म की कहानी और एक्शन सीन्स को लेकर मेकर्स ने पहले ही फैंस की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। यह फिल्म देशभक्ति और वीरता की भावना को बड़े परदे पर जीवंत करने वाली है।
इस साल 27 दिसंबर सलमान के 60वें जन्मदिन पर फैंस के लिए यह एक डबल धमाका साबित होने वाला है – जन्मदिन की खुशियाँ और फिल्म का बड़ा अपडेट।





