गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : रायपुर के युवक-युवती की बांध में डूबने से मौत …

गरियाबंद। जिले के पांडुका थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकदा बांध में दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे रायपुर के शंकर नगर निवासी 22 वर्षीय सिंपी सक्सेना और 23 वर्षीय पीयूष मंडल की बांध में डूबने से मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के शंकर नगर इलाके से चार दोस्त कार से कुकदा बांध घूमने पहुंचे थे। समूह में एक युवती और तीन युवक शामिल थे। शाम करीब पांच बजे सभी बांध में नहाने के लिए उतरे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से सिंपी सक्सेना और पीयूष मंडल डूब गए। बताया जा रहा है कि साथ मौजूद दोस्तों ने दोनों को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन बांध की गहराई अधिक होने के कारण वे पानी में समा गए। घटना की सूचना मिलते ही पांडुका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाकर दोनों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। एसडीओपी निशा सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें