
Rajnandgaon: छत्तीसगढ़ में 14 आईएएस के तबादले, राजनांदगांव के नए कलेक्टर होंगे जितेंदर यादव
जाने कौन है जितेंदर यादव
राजनांदगांव / रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक मुखिया में बदलाव के बाद आज 14 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया। विकास शील के मुख्य सचिव का पदभार ग्रहण करने के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने आज शाम 14 आईएएस अफसरों के तबादले किए। इनमें रेणु पिल्ले, सुब्रत साहू सचिवालय की जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया।
पी0 दयानंद की जगह रोहित यादव जनसंपर्क विभाग के सचिव बनाए गए। ये उनका अतिरिक्त प्रभार रहेगा। बाकी पूर्व के विभाग उनके यथावत रहेंगे।
मुकेश बंसल को सचिव विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
वहीं जनसंपर्क आयुक्त डॉ0 रवि मित्तल को डायरेक्टर विमानन बनाया गया है। जितेंदर यादव रायगढ़ जिला पंचायत सीईओ से राजनांदगांव के कलेक्टर बनाए गए। राजनांदगांव। जिले को नया कलेक्टर मिल गया है। डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के स्थान पर अब जितेंद्र यादव राजनांदगांव के नए कलेक्टर होंगे।
जाने कौन है जितेंदर यादव
आईएएस जितेंद्र यादव छत्तीसगढ़ कैडर के 2019 बैच के आईएएस है। वे मूलतः हरियाणा के रेवाड़ी जिले के रहने वाले है। इंजीनियरिंग करने के बाद उन्होंने यूपीएससी दिलाई। पहले आईपीएस के लिए सलेक्ट हुए और और ट्रेनिंग में रहने के दौरान फिर से अगला प्रयास कर आईएएस बनें।
जन्म और परिवार:–
छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस जितेंद्र यादव हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिले के करनवासा गांव के रहने वाले है। उनका जन्म 5 अगस्त 1990 को हुआ है। उनके पिता सुरेंद्र सिंह यादव एयर फोर्स से रिटायर होने के बाद बिजली निगम में भी कार्यरत थे। उनकी माता श्रीमती संतोष देवी गृहणी हैं। जितेंद्र से बड़ी एक बहन है। अपने माता-पिता की दो संतानों में से जितेंद्र छोटे संतान है।
शिक्षा:-
जितेंद्र यादव ने अपने गांव के शासकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल करनवासा से दसवीं तक की परीक्षा उत्तीर्ण की। फिर ढोहकी स्थित यदुवंशी स्कूल से 12 वीं गणित विषय से उत्तीर्ण की। फिर एआईईईई एग्जाम क्रैक कर एनआईटी कुरुक्षेत्र से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन ब्रांच में इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। 2013 में इंजीनियरिंग पास आउट करने के बाद जितेंद्र का चयन एएसओ के तौर पर हो गया।। उन्होंने 6 माह तक मिनिस्ट्री आफ माइनॉरिटी में भी काम किया। फिर यूपीएससी की तैयारी के लिए नौकरी छोड़ पढ़ाई में जुट गए।
यूपीएससी में चयन:-
राजनीति शास्त्र और अंतरराष्ट्रीय संबंध उनका यूपीएससी के लिए वैकल्पिक विषय था। यूपीएससी के पहले ही प्रयास में जितेंद्र यादव कठोर मेहनत के बलबूते पर साक्षात्कार तक पहुंच गए। पर अंतिम चयन से चूक गए। 2016 में यूपीएससी के दूसरे प्रयास में जितेंद्र प्री,मेंस व इंटरव्यू निकालते हुए 622 वीं रैंक के साथ आईपीएस के लिए चुने गए। उन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर और 2017 आईपीएस का बैच मिला। आईपीएस की ट्रेनिंग करते हुए उन्होंने फिर से यूपीएससी की तैयारी की और अपना तीसरा अटेम्प्ट देते हुए यूपीएससी 2018 में 403 वीं रैंक के साथ आईएएस के लिए चुन लिए गए।
प्रोफेशनल कैरियर:–
जितेंद्र यादव ने 26 अगस्त 2019 को आईएएस की सर्विस ज्वाइन की। फील्ड ट्रेनिंग के लिए उन्हें दुर्ग जिले में सहायक कलेक्टर के पद पर नियुक्ति मिली। इस दौरान कोविड़ का फेज चल रहा था। फिर वह कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर में एसडीएम बने। एसडीएम रहने के दौरान उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन में अच्छा काम किया।
कांकेर के बाद में वे जशपुर जिले के सीईओ बने। जशपुर में उन्होंने नरेगा में दिव्यांग लोगों को रोजगार देने में व शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा कार्य किया। फिर वे रायगढ़ जिला पंचायत के सीईओ बनकर आए। सीईओ रहने के दौरान उनका काम प्रधानमंत्री आवास योजना में सराहनीय है। उनका जिला रायगढ़ प्रधानमंत्री आवास योजना में टॉप 5 जिलों में से एक है।









