छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : साहू समाज के चुनाव में युवा को मिली कमान, नोबल जिला अध्यक्ष निर्वाचित…

राजनांदगांव , जिला साहू संघ के त्रिवार्षिक चुनाव में इस बार युवा नेतृत्व को समाज ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। रविवार को साहू सदन में लोकतांत्रिक और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुए साहू समाज के चुनाव में नोबल साहू ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीता। अध्यक्ष पद के मुकाबले में पूर्व जिलाध्यक्ष कमल किशोर साहू को नोबल साहू ने 82 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। नोबल को 756 और कमल किशोर को 674 मत प्राप्त हुए है। चुनाव का परिणाम घोषित होते ही सदन परिसर कर्मा माता के जयकारों से गूंज उठा।

प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू के गृह जिले में हुए साहू समाज के चुनाव पर प्रदेशभर के सामाजिक बंधुओं की नजर बनी हुई थी। करीब 2933 मतदाताओं वाले चुनाव में 2125 मतदाताओं ने मतदान कर समाज की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाई। मतगणना पूरी होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी देवेंद्र कुमार साहू ने विजयी प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र प्रदान किए। चुनाव में प्रत्याशियों ने वोटर्स को मतदान कराने सक्रियता दिखाई।

समाज हित में काम करेंगे साहू समाज के जिला उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर देवेंद्र कुमार साहू, उपाध्यक्ष (महिला) पद पर अंजू साहू, संगठन सचिव (पुरुष) पद पर देवानंद साहू तथा संगठन सचिव (महिला) पद पर इंदु साहू निर्वाचित हुए। परिणाम सामने आने के बाद समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों के साथ हर्ष जताया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू ने चुनाव को शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि जीत और हार दोनों समाज की प्रक्रिया का हिस्सा हैं तथा सभी को समाज हित में कार्य करना चाहिए।

जिला साहू संघ के चुनाव में कुल 2933 पंजीकृत मतदाता थे। इनमें से 2125 मतदाताओं ने मतदान किया। इस तरह मतदान प्रतिशत 72 फीसदी से अधिक रहा। समाज के वरिष्ठजनों ने इसे संगठन के प्रति बढ़ती जागरूकता और सहभागिता का सकारात्मक संकेत बताया। नवगठित टीम में जिलाध्यक्ष के रूप में नोबल साहू, उपाध्यक्ष (पुरुष) देवेंद्र साहू, उपाध्यक्ष (महिला) अंजू साहू, संगठन सचिव (पुरुष) देवानंद साहू और संगठन सचिव (महिला) इंदु साहू को जिम्मेदारी मिली है। मतदान के दौरान उत्साह दिखा। नई कार्यकारिणी से संगठन विस्तार, युवा सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें