
Rajnandgaon : राज्य स्तरीय युवक-युवती सम्मेलन एवं शपथग्रहण समारोह साहू सदन में 7 दिसंबर को…
➡️ कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव एवं कई वीआईपी होंगें शामिल
परिचय सम्मेलन से समय और धन की होती बचत भागवत साहू
➡️ परिचय सम्मेलन की जोरदार तैयारी शुरू – नीलमणि साहू
राजनांदगांव।शहर के जिला साहू सदन में जिला साहू संघ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आगामी 7 दिसंबर दिन रविवार को प्रातः11 बजे से छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय युवक – युवती परिचय सम्मेलन एवं तहसील साहू के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों का शपथग्रहण सहित सामाजिक दर्पण पत्रिका का विमोचन किया जायेगा। उक्ताशय की जानकारी देते हुए राजनांदगांव जिला साहू संघ के अध्यक्ष भागवत साहू एवं महामंत्री नीलमणि साहू ने बताया कि रविवार सात दिसंबर को साहू सदन में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय वृहद युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं तहसील साहू संघ के शपथग्रहण समारोह को लेकर जिले के समस्त पदाधिकारियों के द्वारा जोर – शोर तैयारियां शुरू कर दी गई है।भागवत साहू एवं नीलमणि साहू ने आगे बताया कि इस आयोजन में मुख्य अतिथि राज्य के उप मुख्यमंत्री माननीय अरुण कुमार साव जी, कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय डॉ.नीरेन्द्र साहू जी, विशिष्ट अतिथि माननीय मोतीलाल साहू जी विधायक रायपुर ग्रामीण एवं पूर्व अध्यक्ष छ.ग.साहू संघ ,माननीय संदीप साहू जी विधायक कसडोल एवं राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष अखिल भारतीय तैलिक महासभा, माननीय भोलाराम साहू विधायक खुज्जी, माननीय दलेश्वर साहू जी विधायक डोंगरगांव, माननीया छन्नी साहू जी पूर्व विधायक खुज्जी, माननीय जितेन्द्र साहू जी,अध्यक्ष तेलघानी बोर्ड छ.ग.शासन, माननीया किरण साहू जी जिला पंचायत उपाध्यक्ष के गरिमामय उपास्थिति में होगा।
उन्होंने बताया कि समारोह का प्रारंभ रविवार 7 दिसंबर को साहू सदन में सुबह 11बजे संत शिरोमणि भक्त कर्मा माता जी के समक्ष आतिथ्यद्वय के करकमलों से दीप प्रज्वलित कर एवं सामूहिक आरती एवं पूजा अर्चना के साथ होगी तथा इसी के साथ गणेश होगा युवक-युवतियों के द्वारा भव्यता पूर्ण मंच पर बारी-बारी से परिचय देने का क्रम। उन्होंने बताया कि इसके बाद दोपहर दो बजे से अतिथि स्वागत एवं उद्बोधन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। छत्तीसगढ़ स्तरीय वृहद युवक-युवती परिचय सम्मेलन एवं तहसील साहू संघ के शपथग्रहण समारोह में जिला अध्यक्ष भागवत साहू जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र साहू, नीरा साहू महामंत्री नीलमणि साहू,कोषाध्यक्ष नोबल साहू ने इस अवसर पर सामाजिक बंधुओं एवं सामाजिक पदाधिकारियों से उक्त समय एवं तिथि में गरिमामय अवसर पर अपनी गरिमामय उपास्थिति प्रदान करने की अपील की है।उक्त जानकारी जिला साहू संघ मीडिया प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष व प्रवक्ता अंकालू साहू ने दी। साहू ने बताया कि जिला साहू सदन में कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने एवं समारोह को सफल बनाने में प्रतिदिन चंद्र शेखर साहू,कुलेश्वर साहू, डॉक्टर महेश साहू, माधव साहू, अनिल साहू, भोज कुमार साहू, हृदय राम साहू, जगमोहन साहू तुकाराम साहू आदि जी जान लगाकर अपना बहुमूल्य सेवाएं दे रहें हैं l


