
राजनांदगांव : गायत्री विद्यापीठ में आज सीए संतोष जैन व उनकी टीम ने कक्षा 9–12 के विद्यार्थियों हेतु वाणिज्य क्षेत्र के अवसरों और करियर कौशलों पर प्रेरणादायक मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया।
सी.ए. संतोष जैन ने विद्यार्थियों को वाणिज्य के क्षेत्र में अनेक संभावनाओं से परिचित कराते हुए वित्तीय प्रबंधन, निवेश प्रबंधन आदि अनेक विषयों पर सरल और रोचक तरीके से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में वाणिज्य क्षेत्र में कैरियर के विस्तृत अवसर मौजूद है जिनमें सी.ए., सीएमए, सीएस, बैंकिंग, फाइनेंस, बिजनेस मैनेजमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप प्रमुख है।

उन्होंने विद्यार्थियों को ईमानदारी, निरंतर अभ्यास, समय प्रबंधन, तर्कसंगत सोच को अपनी पढ़ाई और करियर का केन्द्र बिन्दु बनाने की सलाह दी। एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार द्वारा सी.ए. संतोष जैन एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा गया कि उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत लाभकारी और प्रेरक सिद्ध होगा। सी.ए. संतोष जैन (स्पीकर), सी.ए. प्रतीक अग्रवाल (चेयरमेन), सी.ए. सुखदेव राठी (वाइस चेयरमेन), सी.ए. मीनेष जैन (पास्ट चेयरमेन), सी.ए. प्रभजीत सिंह जग्गी (सचिव), सी.ए. रनदीप सिंह भाटिया (प्रोग्राम डायरेक्टर), सी.ए. अंकेश सिन्हा, सी.ए. रविशु सुराना, सी.ए. सान्या कोटड़िया को विद्यालय प्रबंधन द्वारा गुरूदेव का साहित्य, दुपट्टा व श्रीफल से सम्मानित किया गया।

उक्त आयोजन हेतु गायत्री शिक्षण समिति के अध्यक्ष डॉ.बृजकिशोर सुरजन, उपाध्यक्ष संध्यादेवी सिंघल, राजेश जैन, सचिव गगन लड्ढा, सहसचिव निकुंज सिंघल, कोषाध्यक्ष सूर्यकान्त चितलांग्या, स्पोर्ट्स डायरेक्टर सागर चितलांग्या, संरक्षक नंदकिशोर सुरजन, सुषमा सुरजन, सांस्कृतिक प्रभारी हरीश गांधी, रूपाली गांधी, एकेडमिक डायरेक्टर अमित उत्तलवार, प्राचार्य शैलजा नायर, पिंकी खण्डेलवाल, उप प्राचार्य रश्मि ठाकुर, वंदना डुंभरे, प्रशासक अनिल वाजपेयी, स्कूल मैनेजर तरणजीत सिंह टूटेजा, स्कूल आब्जर्वर अंकित व्यास एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा शुभकामनाएं दी गई।


