छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों व बदमाशों को किया गिरफ्तार …

राजनांदगांव . थाना बसंतपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई वारंटियों और मोहल्ले में हो-हुल्लड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत पुलिस ने कई आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया और उन्हें जेल भेज दिया। अपराधों पर अंकुश लगाने और शहर में शांति बनाए रखने जिला पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बसंतपुर पुलिस ने पुलिस ने सात आरोपियों को गिरतार किया, जिनमें से तीन स्थाई वारंटियों और बाकी असामाजिक तत्व थे।

आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में स्थाई वारंटी अभिषेक झा पिता मनमोहन झा स्टेडियम चौक राजनांदगांव, विकास झा पिता प्रभात झा सहदेव नगर, असामाजिक तत्वों में शंकर रजक पिता बसंत रजक निवासी बांसपाईपारा, रत्नेश सिंह ठाकुर पिता भगत सिंह ब्राहणपारा, राहुल गनवीर पिता संतोष गनवरी, उम्र 19 वर्ष, नंदई चौक, साहिल कुरैशी पिता ग्याशुद्दीन कुरैशी नंदई चौक, झंकार ताम्रकार पिता कन्हैयानंदई चौक शंकरपारा, पृथ्वी राज पिता राजेश सिंह कैलाश नगर और गौरव यादव पिता भीखम यादव मठपारा शामिल हैं।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.