
संस्कारधानी में एक दिवसीय जिला स्तरीय ओपन डिस्ट्रिक्ट कराते टूर्नामेंट का सफल आयोजन – जिला कराते संघ के आयोजन में कराते खिलाड़ियों ने दिखाई प्रतिभा
राजनांदगांव में शिको काई शिटोरियू कराते डू इंटरनेशनल एवं राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल कस्तूरबा महिला मंडल राजनांदगांव द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय ओपन डिस्ट्रिक्ट कराते टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, जिसमें राजनांदगांव जिले के विभिन्न स्कूलों के 150 छात्र छात्राओं ने भाग लिया । उक्त टूर्नामेंट में रायपुर जिले के भी खिलाड़ियों ने भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया। स्पर्धा में सब जूनियर वर्ग जिसमें 6 वर्ष से लेकर 12 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कैडेट वर्ग में 13 वर्ष से 15 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने भाग लिया, जूनियर वर्ग में 15 वर्ष से अधिक एवं 18 वर्ष तक के खिलाड़ियों ने एवं सीनियर वर्ग में 18 वर्ष से अधिक उम्र वाले खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्ग में काता एवं कुमीते स्पर्धा में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में छत्तीसगढ़ कराते संघ के उपाध्यक्ष एवं जिला कराते संघ के सचिव सिहान मुरली सिंह भारद्वाज, उपाध्यक्ष सेंसाई कमल पूजन, कोषाध्यक्ष दुर्गेश त्रिवेदी, अंतर्राष्ट्रीय कराते खिलाड़ी एवं गुण्डाधुर अवॉर्डी सेंसाई अंबर सिंह भारद्वाज, गायत्री स्कूल के प्रशिक्षक सेंसाई जयप्रकाश साहू, नीरज पेरेंट्स प्राइड स्कूल के प्रशिक्षक सेंसाई दुर्गेश साहू, रायपुर के सीनियर प्रशिक्षक सेंसाई रमेश प्रधान, राजनांदगांव शिको काई शितोरियू कराते डू इंटरनेशनल के सीनियर खिलाड़ी एवं प्रशिक्षक करण साहू टिकेश्वर साहू, जयदीप सिंहा, सुधा साहू, लोकिता साहू, ममता नगर स्कूल से काजल यादव, आदित्य का सराहनीय योगदान रहा।
उक्त टूर्नामेंट में राजनांदगांव अकादमी ऑफ मार्शल आर्ट्स स्कूल कस्तूरबा महिला मंडल राजनांदगांव के 35 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन किया एवं 24 स्वर्ण पदक, 12 रजत पदक,एवं 17 कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल की। सभी विजेता खिलाड़ियों को राजनांदगांव जिला कराते संघ के सचिव एवं ओपन डिस्ट्रिक्ट कराते टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक सिहान मुरली सिंह भारद्वाज 6 डिग्री ब्लैक बेल्ट ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पदक विजेता खिलाड़ियों के नाम निम्नानुसार है:- सब जूनियर बालक वर्ग में शिवांश सोनी को काता में स्वर्ण कुमीते स्पर्धा में स्वर्ण पदक, मानविक सेठिया को काता में स्वर्ण पदक कुमीते में स्वर्ण पदक, कबीर सोनकर को कुमीते में रजत पदक, रिधांश चावड़ा को कुमीते में स्वर्ण काटा में कांस्य,हानोक सिन्हा काता में कांस्य कुमीते में कांस्य, श्रेष्ठ मिश्रा को कुमीते में स्वर्ण काता में रजत पदक, कबीर साहू को काता में रजत कुमीते में रजत पदक, हिमांशु झा को काता में रजत कुमीते में रजत पदक, कृष्णा शर्मा को कुमीते में रजत पदक, समर सोनी को काता में स्वर्ण कुमीते में कांस्य पदक प्राप्त हुआ। सब जूनियर बालिका वर्ग में आहना प्रसाद को कुमीते में स्वर्ण काता में रजत पदक, बेरुशी साहू को काता में स्वर्ण कुमीते में स्वर्ण पदक, दीतीसा साहू को कुमीते में कांस्य पदक, हिमांशी सिंह कुमीते में कांस्य, हरितमा सिंह कुमीते में कांस्य, वैशाली दास कुमीते में रजत, आयुषी वर्मा को काता में स्वर्ण कुमीते में रजत पदक, मान्या साहू को काता में स्वर्ण कुमीते में स्वर्ण, ख्याति साहू कुमीते में स्वर्ण काता में कांस्य, अद्विका दुबे कुमीते में स्वर्ण काता में कांस्य, आद्या साहू कुमीते में रजत पदक, पावनी साहू को काता में रजत पदक प्राप्त हुआ। कैडेट बालक वर्ग दीपांशु सिंहा को काता में स्वर्ण कुमीते में स्वर्ण पदक, सानिध्य मौर्य को कुमीते में स्वर्ण पदक प्रात हुआ। कैडेट बालिका वर्ग में विधि सिन्हा को कुमीते में कांस्य पदक एवं पूर्वील साहू को काता में स्वर्ण कुमीते में स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। जूनियर बालक वर्ग में भास्कर साहू को काता में स्वर्ण पदक कुमीते में कांस्य पदक प्राप्त हुआ । सीनियर बालक वर्ग में करण साहू को कुमीते में स्वर्ण पदक मिला ।
बालिका सीनियर वर्ग में लोकिता साहू को काता में स्वर्ण पदक कुमीते में स्वर्ण पदक, सुधा साहू को कुमीते में स्वर्ण पदक काता में कांस्य पदक, वेगिता अग्रवाल को कुमीते में रजत पदक, मुस्कान साहू को कुमीते में रजत पदक काटा में कांस्य पदक, एवं अन्नपूर्णा साहू को काता में कांस्य पदक एवं कुमीते में कांस्य पदक प्राप्त हुआ ।



