छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिये मानव देशमुख ने दिल्ली में दिया इंटरव्यू

राजनांदगांव- छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस में सदस्यता अभियान और चुनाव प्रक्रिया शुरू होचुकी है, पूरे प्रदेश में ब्लॉक, विधानसभा, जिला, प्रदेश महासचिव और प्रदेश अध्यक्ष के पद में चुनाव होने वाला है, इसी क्रम में युवा कांग्रेस निवार्चित प्रदेश महासचिव मानव देशमुख को प्रदेश अध्यक्ष चयन के योग्य उम्मीदवार मानते हुए दिल्ली बुलाया गया था, दिल्ली में युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब, और राष्ट्रीय प्रभारी मनीष शर्मा द्वारा उनका प्रदेश अध्यक्ष पद का इंटरव्यू लिया गया, मानव द्वारा लगातार प्रदेश के युवाओं के बीच संपर्क, उग्र आंदोलन और समाज सेवा का कार्य बीते 5 वर्ष से किया जारहा है,

मानव को पूर्व में युवा कांग्रेस प्रदेश प्रभारी महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रशासन की जिम्मेदारी दी गयी थी जिसके चलते पूरे प्रदेश के समस्त विधानसभा अध्यक्ष को संघठन संबंधित जानकारी देना और उनकी रिपोर्टिंग राष्ट्रीय नेतृत्व को देने का प्रभार था यह उनके पूरे प्रदेश में लोकप्रियता का पैमाना माना जारहा है, मानव बीते वर्ष में राजधानी रायपुर, दुर्ग ग्रामीण, राजनांदगांव लोकसभा और भिलाई नगर के भी प्रभारी रह चुके है और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव के करीबी माने जाते है, इसके चलते उनको प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस का प्रबल दावेदार माना जारहा है, वह हाल ही में कुर्मी युवा संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष भी बनाए गये है और पूर्व महापौर हेमा सुदेश देशमुख के सुपुत्र भी है,

वह कुर्मी क्षत्रिय समाज से आते है, और छत्तीसगढ़ में पिछड़े समाज की बहुसंख्यक तादाद के कारण उनपर संगठन द्वरा दांव खेला जा सकता है, देखा जाये तो प्रदेश अध्यक्ष साक्षात्कार कार्यक्रम में दिल्ली छत्तीसगढ़ से 35 युवा कांग्रेस पदाधिकारी को बुलावा आया था, राजनांदगांव शहर से एकमात्र मानव देशमुख ही दिल्ली पहुँच के यह प्रदेश अध्यक्ष साक्षात्कार कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज करायी है, अभी छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू होगयी है, सूत्रों के अनुसार लगभग 10 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चुनाव सम्पन किया जायेगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें