छत्तीसगढ़रायगढ जिला

CG : हाथी शावक का शव नदी में मिला …

रायगढ़। जिले में पानी में डूबने से एक और हाथी शावक की मौत का मामला सामने आया है। यह घटना रायगढ़ वन मंडल के खरसिया रेंज के अंतर्गत मांड नदी के गुर्दा गांव के पास की है। वन विभाग के कार्य प्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि जनवरी से लेकर अब तक केवल रायगढ़ जिले में ही 9 हाथी शावकों की जान जा चुकी है। जानकारी के अनुसार, खरसिया क्षेत्र के मांड नदी (गुर्दा के पास) में एक हाथी शावक का शव तैरता हुआ देखा गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर हाथी शावक के शव को नदी से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से इस इलाके में 50 से अधिक हाथियों का एक बड़ा दल लगातार विचरण कर रहा है। इसी दल के एक शावक की गुर्दा क्षेत्र के पास नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में मौत का कारण पानी में डूबना बताया जा रहा है, हालांकि अंतिम स्थिति पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें