छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

वार्ड 38 में नाली निर्माण का विरोध, रहवासियों व दुकानदारों ने नगर निगम से लगाई रोक की गुहार

राजनांदगांव। शहर के वार्ड क्रमांक 38 में प्रस्तावित नाली निर्माण को लेकर स्थानीय रहवासियों और दुकानदारों ने विरोध दर्ज कराया है। इस संबंध में सभी ने संयुक्त रूप से नगर निगम आयुक्त, महापौर मधुसूदन यादव एवं वार्ड पार्षद मनीषा ठाकुर को आवेदन सौंपते हुए नाली निर्माण कार्य नहीं कराने की मांग की है।

आवेदन में बताया गया है कि शिवांगी साड़ी आजाद चौक से लेकर ठेठवार पारा तक पहले से ही चिनी (कंक्रीट) की नाली बनी हुई है, जो पूरी तरह साफ-सुथरी रहती है। इस नाली की नियमित सफाई में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती और न ही इससे आसपास के दुकानदारों व रहवासियों को कोई असुविधा हो रही है।रहवासियों का कहना है कि जब मौजूदा नाली सही स्थिति में है और उसका उपयोग सुचारू रूप से हो रहा है, तो नए सिरे से निर्माण की कोई आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने यह भी मांग की है कि नाली निर्माण के लिए जो राशि स्वीकृत की गई है, उसे किसी अन्य आवश्यक विकास कार्य में खर्च किया जाए।आवेदन में स्पष्ट रूप से उल्लेख किया गया है कि वार्ड के सभी दुकानदार और निवासी इस निर्माण कार्य के खिलाफ हैं और नगर निगम से आग्रह किया गया है कि प्रस्तावित नाली निर्माण कार्य को तत्काल रोका जाए।

इस आवेदन पर कई स्थानीय लोगों ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति भी जताई है।

Related Articles

Back to top button
ऐप पर पढ़ें