advertisement
छत्तीसगढ़बालोद जिलाराजनांदगांव जिला

राजनांदगांव / बालोद: पुलिस ने मारा छापा, सात जुआरी पकड़ाए

बालोद। पुलिस अधीक्षक सुरजन राम भगत के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार जोशी एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुण्डरदेही गीता वाधवानी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अर्जुन्दा टीम द्वारा लोकसभा चुनाव व कानून/सुरक्षा व्यवस्था के मददेनजर मुखबीर की सूचना पर टीम गठित कर थाना अर्जुन्दा क्षेत्र में ग्राम सलोनी बरगद पेड के पास तांदुला नदी के किनारे आम जगह पर जुआ खेल रहे कुल 07 आरोपियों को पकड़ा गया। दिनांक 30.03.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सलोनी बरगद पेड़ के पास तांदुला नदी के किनारे पर कुछ जुआडियान रूपये पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है कि सूचना तस्दीक पर थाना अर्जुन्दा पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के बताये अनुसार घटनास्थल पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। उक्त कार्यवाही में कुल 07 आरोपी पकडे गये जिनके कब्जे से 52 पत्ती ताश, नगदी रकम 22,500 रूपए व घटनास्थल के पास से 03 नग मोटर सायकल जप्त किया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरी. मनीष शेन्डे , सउनि विश्वजीत मेश्राम, प्र.आर. 535 विरेन्द्र साहू आर. 429, भुपत दास मानिकपुरी आर. 589, तेजराम साहू आर. 178, दमन वर्मा आर. 313 भालेश्वर देवांगन का महत्तवपूर्ण योगदान रहा। जप्त संपत्ति –नगदी रकम 22,500 रूपये व 52 पत्ती ताश।

घटनास्थल के पास से 03 नग मोटर सायकल कीमती 1,05,000 रूपयेकुल जुमला कीमती 1,27,500 रूपये

नाम आरोपीगण-01. सनत साहु पिता सुखदेव साहु उम्र 23 साल साकिन कोटिया थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग

02. शत्रुघन मिरचे पिता नरेश उम्र 23 साल साकिन कोटिया थाना पदनाभपुर जिला दुर्ग

03. कुशल साहु पिता स्व0 त्रिलोचन साहु उम्र 28 साल साकिन बुच्ची भरदा चौंकी सुरगी जिला राजनांदगांव

04. पंकज साहु पिता कोमल साहु उम्र 23 साल साकिन बुच्ची भरदा चौंकी सुरगी जिला राजनांदगांव

05. धनेश्वर निषाद पिता अलन निषाद उम्र 21 साल साकिन ग्राम सलोनी थाना अर्जुन्दा जिला बालोद

06. मोहम्मद अकरम पिता करीम खान उम्र 29 साल साकिन वार्ड नंबर 14 गुण्डरदेही थाना गुण्डरदेही जिला बालोद

07. भुपेश साहु पिता रामचरण साहु उम्र 41 साल साकिन चंदखुरी थाना पुलगांव जिला दुर्ग छ0ग0

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button