advertisement
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : तीसरे दिन भी तापमान 41 डिग्री पर, गर्म हवा भी चल रही

राजनांदगांव मार्च में तापमान के स्तर ने अपने पुराने रिकॉर्ड को भी पार कर दिया है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान का यह स्तर बीते तीन दिन से बना हुआ है। जो बीते तीन साल में मार्च में तापमान का रिकॉर्ड स्तर है।

वहीं राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। तापमान बढ़ने के साथ ही राजस्थान से आ रही गर्म हवा के असर ने तपन बढ़ा दी है। जिले में गर्म हवा भी चल रही है। जिससे हीट वेव जैसी स्थिति बनी हुई है। हालांकि मौसम विभाग ने रविवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इसका कोई असर जिले के किसी भी हिस्से में नहीं हुआ। शनिवार देर रात शहर में हल्की बूंदाबांदी हुई। लेकिन रविवार सुबह से तेज धूप के साथ भीषण गर्मी की स्थिति बनी रही। मौसम विभाग ने सोमवार से तापमान में वृद्धि का क्रम जारी रहने की जानकारी दी है। ऐसे में अप्रैल के पहले सप्ताह में तापमान 41 डिग्री के स्तर को भी पार कर सकता है। इधर न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री पर पहुंच गया है। जिससे रात भी गर्म होने लगी है।

advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button