advertisement
छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : 10वीं-12वीं के टॉपरों की लिस्ट, इस लिंक पर देखें परीक्षा परिणाम

रायपुर। प्रदेशभर के छात्र-छात्राओं का इंतज़ार आज ख़त्म हो गया। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की तरफ से इस साल के बोर्ड एग्जाम के नतीजों का ऐलान कर दिया गया है। शिक्षा मंडल की तरफ से आज 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणामों की घोषणा की गई।

इस साल 12 वीं में महासमुंद की रहने वाली महक अग्रवाल ने प्रदेश भर में टॉप किया हैं। इसी तरह बलौदाबजार की रहने वाली कोपल अंबेस्ट द्वितीय स्थान और बलौदा बाजार की प्रीति व जशपुर की आयुषी गुप्ता ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया हैं।

छत्‍तीसगढ़ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्‍ट जारी होने के बाद छात्र CGBSE के आफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in, cg.results.nic.in या results.nic.in पर लिंक को एक्टिव कर दिया गया है। छात्र इन वेबसाइट पर रोल नंबर और संबंधित डिटेल के साथ अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Ro No. 13121/ 6 Ro No. 13119/ 8
Ro No. 13121/ 6
Ro No. 13119/ 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button