CG : घराती और बरातियों के बीच दहेज को लेकर मारपीट, केस दर्ज

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में घराती और बरातियों के बीच दहेज को लेकर मारपीट हो गई। लड़की पक्ष से लड़के वालों ने 1 लाख रुपए पहले लिए, इसके बाद 4 लाख और मांगने लग गए। उन्होंने कहा कि 4 लाख और दो नहीं तो दुल्हन लेके नहीं जाएंगे। पूरा मामला रामानुज नगर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक सूरजपुर के नारायणपुर में अंबिकापुर से बारात आई थी। हर कोई बारात का स्वागत कर रहा था, लेकिन लड़के पक्ष वालों ने इंतजाम को लेकर लड़की पक्ष पर भड़क गए। उन्होंने कहा कि यही इंतजाम कर रखे हो। ना खाने की व्यवस्था है और ना पानी की व्यवस्था की गई। इस दौरान बात इतनी बढ़ी गई कि लड़के और लड़की वालों के बीच मारपीट हो गई।

हंगामे के बीच कई लोगों का सिर फटा और कुर्सियां टूटी। शादी वाले घर में भगदड़ मच गई। चारों तरफ से चीख-पुकार मची रही। बताया जा रहा है कि लड़की वाले हाथ पैर जोड़ते माफी मांगते नजर आए, लेकिन लड़के वालों ने कहा कि 4 लाख दो तभी हम दुल्हन लेकर जाएंगे, नहीं तो हम वैसे ही चले जाएंगे। लड़की के पिता और चाचा बोलते रहे हम कहां से देंगे, आप तो हमारी स्थिति जान रहे हैं। बहुत मुश्किल से 1 लाख दिए हैं, अब हम कहां से देंगे, लेकिन बारात ऐसे ही लौट गई। इस दौरान लड़की वालों ने भी बारातियों के खिलाफ मारपीट और दहेज के लिए बारात वापस ले जाने की शिकायत की है। रामानुजनगर पुलिस ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *