
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : शांतिपूर्ण गणपति विसर्जन संपन्न हुआ पुलिस प्रशासन को अभार जताया
Rajnandgaon, संस्कारधानी की गौरवशाली परंपरा गणेशोत्सव पर्व धूमधाम से निर्विघ्न संपन्न कराने में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की महती भूमिका रही।
सुमति मंडल कामठी लाइन द्वारा आज कलेक्टर सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे एवं एसपी मोहित गर्ग का पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया। अध्यक्ष अशोक लोहिया, संरक्षक दीपक सोनी, मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष नीलेश शुक्ला, प्रसादी प्रभारी सूरज अग्रवाल एवं पूजा प्रभारी आदित्य लोहिया उपस्थित थे।



