गरियाबंद जिलाछत्तीसगढ़

CG : कलेक्टर ने किया आदि कर्म योगी अभियान की गतिविधियों का अवलोकन…

मैनपुर जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर ऑनलाइन एंट्री शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

गरियाबंद । कलेक्टर बी एस उईके आज जनपद पंचायत कार्यालय मैनपुर पहुंचे। उन्होंने भारत सरकार जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा संचालित आदि कर्म योगी अभियान के अंतर्गत विविध गतिविधियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने पोर्टल पर की जा रही ऑनलाइन प्रविष्टियों का बारीकी से परीक्षण कर संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि अभियान अंतर्गत किये गए कार्यों की सटीक और समय पर ऑनलाइन प्रविष्टि सुनिश्चित करना अति आवश्यक है।

जिससे योजनाओं का लाभ वास्तविक हितग्राहियों तक सुचारु रूप से पहुँचे। उन्होंने जनपद पंचायत स्तर पर दर्ज की जा रही विभिन्न गतिविधियों की प्रविष्टियों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि प्रत्येक गतिविधि की एंट्री निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण की जाए, ताकि शासन स्तर पर अद्यतन जानकारी उपलब्ध हो सके। इस दौरान एसडीएम मैनपुर तुलसीदास मरकाम, जनपद सीईओ मैनपुर श्वेता वर्मा सहित अन्य कर्मचारीगण मौजूद रहे।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रविष्टियों में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो और इसका नियमित रूप से मॉनिटरिंग किया जाए। इस अवसर पर कलेक्टर उईके ने अभियान से जुड़े जनजागरूकता, प्रशिक्षण, लाभ वितरण तथा हितग्राही संपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय अंचलों में आजीविका संवर्धन, कौशल विकास और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना है, अतः इसकी प्रत्येक गतिविधि का सही रिकॉर्ड और पारदर्शिता आवश्यक है।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वे कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें और प्रत्येक प्रविष्टि वास्तविक स्थल निरीक्षण एवं प्रमाण के आधार पर दर्ज करें। जनपद पंचायत मैनपुर में आयोजित इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कलेक्टर को अभियान की प्रगति से अवगत कराया और आश्वस्त किया कि सभी प्रविष्टियां समय पर दर्ज कर दी जाएंगी।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.