छत्तीसगढ़रायपुर जिला

CG : तेलीबांधा में पुलिस पेट्रोलिंग टीम से विवाद, शासकीय कार्य में बाधा का केस दर्ज …

रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस घटना में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 और 15 जून 2026 की मध्य रात्रि को थाना तेलीबांधा में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक तुलसीराम साहू, आरक्षक जानकी राम चंद्रवंशी और आरक्षक रमेश वर्मा पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। रात करीब 12:45 बजे पेट्रोलिंग टीम ने होटल अंब्रोसिया के सामने सड़क किनारे खड़े विनय यादव और उसके 7–8 साथियों को देखा। पुलिस ने उन्हें देर रात होने के कारण घर जाने की समझाइश दी और आगे गश्त पर निकल गई।

इसके कुछ समय बाद लगभग 1:45 बजे पेट्रोलिंग टीम जब पुनः उसी स्थान पर पहुंची तो पाया कि विनय यादव अपने 15–20 साथियों के साथ फिर से वहीं मौजूद था। पुलिस कर्मियों द्वारा दोबारा समझाइश देने पर मामला बिगड़ गया और आरोपियों ने पुलिस के शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए वाद-विवाद शुरू कर दिया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और थाना तेलीबांधा में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने विनय यादव, सुजीत यादव, गोलू देवांगन सहित अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध

अपराध क्रमांक 263/26 दर्ज किया है। यह कार्रवाई भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 221, 121(1), 351 और 3(5) के तहत की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शासकीय कार्य में बाधा डालना और कानून व्यवस्था में हस्तक्षेप करना गंभीर अपराध है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है और अन्य शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
ऐप पर पढ़ें