DPR छत्तीसगढ समाचारछत्तीसगढ़

CG : महिला आजीविका संकुल संगठन मोहला का वार्षिक अधिवेशन सम्पन्न

महिलाओं की एकता, प्रेरणा और सशक्तिकरण का रहा अद्भुत संगम

 मोहला , दिशा महिला आजीविका संकुल संगठन, मोहला द्वारा वार्षिक अधिवेशन आम सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, सरपंच ग्राम पंचायत मोहला गजेन्द्र पुरामें, ग्राम पटेल होरी लाल साहू उपस्थित रहे।
       अधिवेशन में अतिथियों  द्वारा संकुल संगठन के आजीविका साधन के रूप में ऑटो रिक्शा का शुभारंभ किया गया। इस पहल से महिला स्व-सहायता समूहों के आत्मनिर्भरता को नई पहचान मिलेगी। कार्यक्रम में संगठन की पदाधिकारियों ने वर्षभर की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें वार्षिक टर्नओवर, आय-व्यय विवरण तथा आगामी कार्ययोजना शामिल रही। इसके साथ ही लखपति दीदियों  ने अपनी सफलता तथा कृषि एवं पशु सखियों ने अनुभव साझा किए। मौके पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई।
      कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली दीदियों एवं पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र और मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई प्रेरणा उत्साह और आत्मविश्वास का संचार किया। इस अवसर पर संकुल संगठन की सभी सदस्य, ग्रामवासी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.